विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2018

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री हुई हिट, YouTube पर पौने दो करोड़ बार देखी गई भोजपुरी फिल्म

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म 'दिवानापन' की YouTube पर दिवानगी देखने वाली है. फिल्म को यूट्यूब पर देखने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की केमिस्ट्री हुई हिट, YouTube पर पौने दो करोड़ बार देखी गई भोजपुरी फिल्म
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की 'दिवानापन' यूट्यूब पर सुपरहिट
  • यूट्यूब पर सुपरहिट है 'दिवानगी'
  • खेसारी लाल यादव हैं हीरो
  • काजल राघवानी हैं हीरोइऩ
नई दिल्ली: खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार हैं और उनका फिल्म 'दबंग सरकार' को लेकर जबरदस्त हाइप है. 'दबंग सरकार' को भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है और फिल्म के अब तक तीन टीजर रिलीज हो चुके हैं और इन्हें खूब पसंद भी किया गया है. 'दबंग सरकार' के लिए खेसारी लाल ने मस्कुलर बॉडी भी बनाई है. इस बीच खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'दिवानापन' की YouTube पर दिवानगी देखने वाली है. फिल्म को यूट्यूब पर देखने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, और खेसारी लाल यादव की इस भोजपुरिया फिल्म को जमकर देखा जा रहा है. 

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने आते ही मचाया धमाल, 1.5 करोड़ बार देखा गया Dhadak का ट्रेलर



भोजपुरी रैपर के सामने बादशाह-हनी सिंह भी फेल, 'प्यार करे कार में...' यूट्यूब पर सुपरहिट

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की 'दिवानापन' 26 मई को यूट्यूब पर रिलीज हुए थी और अब तक इसे लगभग 1.82 करोड़ लोग देख चुके हैं, और देखने का दौर लगातार जारी है. फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी है, और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. वैसे भी भोजपुरी का एक बड़ा ऑडियंस यूट्यूब पर मौजूद है. 

डांसिंग अंकल डब्बू ने सलमान को किया फ्लाइंग Kiss तो सुपरस्टार ने कुछ ऐसे दिया रिएक्शन



Viral Video: इस सिंगर ने कटवा डाले अपने घने-लंबे बाल, गुस्साए फैन्स बोले- दिल तोड़ दिया...

फिल्‍म के निर्माता संजय कुमार गुप्‍ता ने कुछ समय पहले कहा था कि मुझे पता था लोगों को हमारी फिल्‍म पसंद आएगी. तभी तो आज उन्‍होंने हर तरह से इस फिल्‍म के सक्‍सेस पर मुहर लगाई है. एक शानदार लव स्‍टोरी से लबरेज यह कहानी लोगों के दिल में उतर गई. फिल्‍म के गाने सुपरहिट हैं. उन्‍होंने कहा खेसारी लाल यादव को डायनमिक और मेहनती कलाकार बताया था. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com