विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2024

काजल राघवानी ने की कुंदन भारद्वाज संग शादी, जानें क्या है इस तस्वीर की असलियत

क्या भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अभिनेता कुन्दन भारद्वाज ने भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने शादी रचा ली हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे है.

काजल राघवानी ने की कुंदन भारद्वाज संग शादी, जानें क्या है इस तस्वीर की असलियत
काजल राघवानी ने की कुंदन भारद्वाज संग शादी
नई दिल्ली:

क्या भोजपुरी इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अभिनेता कुन्दन भारद्वाज ने भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने शादी रचा ली हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे है. और दोनों शादी की रस्में भी निभा रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया में ऐसी अफवाह फैली हुई है. अरे भाई थोड़ा रुकिए कुछ भी सोचने से पहले. जी हां कुंदन और काजल ने शादी तो कर ली है लेकिन रियल लाइफ नहीं बल्कि रील लाइफ में. जी हां आपने सही सुना है. इन दोनों ने राम शर्मा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म सुरताल की शूटिंग पर के दौरान एक सीन में दूल्हा और दुल्हन बने हुए हैं. जिसकी तस्वीरें फ़िल्म के सेट से लीक हो गई हैं. इन तस्वीरों में दोनों नवविवाहित जोड़ा दिखाई दे रहा है और फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का ये बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो इस फिल्म का टर्निंग प्वाइंट होने वाला है. इन दिनों फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आसपास हो रही है. 

इस फिल्म को लेकर अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि मैंने कई हिंदी फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन मुझे इस किरदार से ज्यादा चुनौतीपूर्ण किरदार कही भी निभाने का मौका नहीं मिला है. ये किरदार अपने आप में एक शक्तिशाली किरदार है, जिससे निभाने में मेरे पसीने छूट गए. क्योंकि किरदार की बॉडी लैंग्वेज समझे के लिए आपको उस किरदार को जीना पड़ता है.तब कही जाकर आप उसे ऑडियंस तक पहुंचते है. सुरताल का कैरेक्टर मुझे वास्तव में बहुत पसंद आया है. और इसे निभाकर मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है. जल्द ही मेरी कई एक्शन फ़िल्म रिलीज होने वाली है. जिसमें तीन फिल्में मिशन चाइना, देववाणी और मायके रंग(कलर्स ऑफ लव) पेन इंडिया रिलीज की जाएगी.

 वही काजल राघवानी ने कहा कि मुझे फिल्म करने में बहुत मजा आ रहा है क्योंकि मेरा किरदार मेरी असल लाइफ जैसा ही चुलबुला है. जैसी मैं खुद हूँ. कुंदन के साथ ये मेरी पहली फिल्म है. उनके साथ काम करने में भी मजा आ रहा है. कुंदन बहुत ही टैलेंटेड अभिनेता है. हमारी जोड़ी दर्शकोंन को जरूर पसंद आएगी. 

सुरताल का डायरेक्टर धनंजय तिवारी, निर्माता एनआरआई राम शर्मा, अनिल गुप्ता हैं. इस फ़िल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह, संगीतकार साजन मिश्रा, पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं. फ़िल्म के मुख्य कलाकर कुंदन भारद्वाज, काजल राघवानी, सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा, अनूप अरोरा, राम शर्मा, संजीव सिद्धार्थ, महेश आचार्य सहित कई कलाकार हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Kundan Bhardwaj, Actress Kajal Raghwani, Kajal Raghwani Movies, Kajal Raghwani Upcoming Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com