विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

दीवाली पर फुलझड़ी से अनार जला रही थीं एक्ट्रेस, तभी हुआ धमाका और फिर...देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा रानी चटर्जी का ने अपने इंस्टाग्राम पर दीवाली की रात का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कुछ ऐसा होता है जो चौंकाने वाला है.

दीवाली पर फुलझड़ी से अनार जला रही थीं एक्ट्रेस, तभी हुआ धमाका और फिर...देखें वीडियो
रानी चटर्जी ने शेयर किया दीवाली का वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा रानी चटर्जी का ने अपने इंस्टाग्राम पर दीवाली की रात का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी चटर्जी दीवाली का जश्न मना रही हैं और पटाखे जला रही हैं. इस वीडियो में रानी चटर्जी फुलझड़ी से अनार जलाती हुई नजर आ रही हैं. अकसर देखा गया है कि जब जलती हुई फुलझड़ी से अनार को जलाया जाता है तो वह जल्दी जल जाता है. लेकिन यहां रानी चटर्जी को थोड़ा समय लगता है और फिर अचानक से धमाका हो जाता है. 

लेकिन शुक्र इस बात का है कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सुरक्षित रहती है और बाल-बाल बच जाती हैं. रानी चटर्जी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'कल यह हुआ. मैं और समीर तो बच गए पर प्लीज दोस्तो आप लोग सुरक्षित रहना.' रानी चटर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग एक्ट्रेस के लिए कमेंट भी कर रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Rani Chatterjee Video, Diwali, Diwali 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com