विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

सावन से पहले ही 'बोल बम' की गूंज.. खेसारी लाल, पवन और कल्लू के कांवरिया गाने सुपरहिट

बोल बम का नारा है शिव ने पुकारा है... कुछ ऐसे ही मूड में भगवान शंकर के भक्त जल्द ही कांवर लेकर चलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

सावन से पहले ही 'बोल बम' की गूंज.. खेसारी लाल, पवन और कल्लू के कांवरिया गाने सुपरहिट
सावन से पहले बोल बम के नारे, भोजपुरी कांवरिया गाने हिट
  • सावन से पहले 'बोल बम'
  • खेसारी और पवन ने गाये गाने
  • पुराने गाने यूट्यूब पर हिट
नई दिल्ली: बोल बम का नारा है शिव ने पुकारा है... कुछ ऐसे ही मूड में भगवान शंकर के भक्त जल्द ही कांवर लेकर चलते हुए दिखाई देने वाले हैं. बारिश के मौसम में जहां पूरे देश में रिमझिम बूंदों से लोग राहत महसूस करना शुरू कर दिया है, वहीं अब सावन शुरु होने से पहले लोग कांवर और बोल बम के नारे लगाने की तैयारी में जुट गये हैं. सावन के महीने में भोजपुरिया सावन गीत सुनने का आनंद भी काफी अलग है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं. भोजपुरी गाने में सावन का गीत और धुन मिक्स होने पर काफी इंटरेस्टिंग हो जाता है. भोजपुरी एल्बम के कई गाने इंटरनेट पर काफी मशहूर है. भोजपुरी एक्टर भी सावन और कांवरिया गीत गाना गा चुके हैं.

खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां...' ने मचाया तूफान, 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी कई सावन गीत गाये हैं, जबकि खेसारी लाल यादव ने भी सावन और कांवर के सॉन्ग गा चुके हैं. उनके गाने आज भी यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहे हैं. दोनों ही सिंगर के अलावा अरविंद अकेला कल्लू ने भी फिल्मों के अलावा भक्ति गाने के बोल गुनगुनाए हैं.

देखें ये वीडियो-


पवन सिंह का कांवरिया गाना 'दिल बोले बम बम बम' खूब मशहूर हुआ है, इस गाने भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी हैं. सावन के महीने में शिव भक्त कांवरिया लेकर जल छोड़ने जाते हैं, जिस दौरान कुछ ऐसे ही गाने गुनगुनाते हैं. वहीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी 'भोले भोले बोलीं' गाने गाये हैं.

रवि किशन की फिल्म 'सनकी दरोगा' में होगी ये बिंदास बाला, पोस्टर हुआ रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार एक्टर हैं, जो न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि सिंगिंग में भी काफी माहिर हैं. उनकी गायकी यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में सुनी जाती है. फिलहाल सावन के शुरु होने से पहले बनने वाले कांवरिया मूड के लिए गाने कुछ पुराने गाने हैं, जिसे सुनने में काफी मजा आयेगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Sawan, Bol Bam, Kanwar Bhajan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com