विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2021

Bhojpuri Gana: अरविन्द अकेला कल्लू के नए सॉन्ग 'बिना मेकअप' की धूम, अरुणा गिरी के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'सइयां हमार कलाकार बा' का धमाकेदार सांग 'बिना मेकअप के' रिलीज हो गया है.

Bhojpuri Gana: अरविन्द अकेला कल्लू के नए सॉन्ग 'बिना मेकअप' की धूम, अरुणा गिरी के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज
Bhojpuri Gana: अरविन्द अकेला कल्लू का नया सॉन्ग रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'सइयां हमार कलाकार बा' का धमाकेदार सांग (Bhojpuri Gana) 'बिना मेकअप के' म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है. अरविन्द अकेला कल्लू की आवाज में गाया हुआ यह गाना बहुत ही बेहतरीन है. यह गाना अरविन्द अकेला कल्लू और अभिनेत्री अरुणा गिरी पर फिल्माया गया है. इस सॉन्ग में अरुणा गिरी और अरविन्द अकेला कल्लू की दिलचस्प केमेस्ट्री भी नजर आ रही है. इस वीडियो को यूट्यूब पर फैन्स का खूब प्यार भी मिल रहा है.

बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर ने भी खूब धूम मचाई हुई है. भोजपुरी सिनेमा के बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम और पराग पाटिल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता रमेश पांडेय हैं. इस फिल्म में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते को सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया गया है. फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू एक कलाकार की भूमिका में हैं और पिता की भूमिका में हरफनमौला अभिनेता अवधेश मिश्रा हैं. फिल्म का गीत संगीत पारिवारिक और काफी मधुर है.

बता दें कि राम सिया फिल्म्स और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अभिनीत भोजपुरी फिल्म सइयां हमार कलाकार बा को फूहड़ता से कोसों दूर रखा गया है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद, संत कबीरनगर के विभिन्न रमणीय स्थलों पर भव्य पैमाने पर की गई है. कल्लू के साथ टीवी स्टार राघव पांडेय इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं. फिल्म के निर्माता रमेश पांडेय, निर्देशक पराग पाटिल, कथाकार धर्मेन्द्र सिंह, पटकथा व संवाद लेखक शकील नियाजी, गीतकार आजाद सिंह, श्याम देहाती और संगीतकार श्याम आजाद हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, अरुणा गिरी, राघव पांडेय, अवधेश मिश्रा और सोनालिका प्रसाद हैं.

Bhojpuri एक्टर Arvind Akela Kallu से बातचीत, बेरोजगारी पर बनाया नया गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Bhojpuri Gana, Bina Makeup Ke Song, Arvind​ Akela Kallu, Aruna​ Giri, Bhojpuri New Movie Song 2021, Bhojpuri New Song, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com