विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2021

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म 'जान तेरे नाम 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें Video

भोजपुरी फिल्म 'जान तेरे नाम 2' का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर लॉन्च किया गया है.

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी फिल्म 'जान तेरे नाम 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें Video
Bhojpuri Cinema: राजा यादव और ऐश्वर्या शर्मा की जमी जोड़ी
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर निर्देशक रमाकांत प्रसाद की आने वाली भोजपुरी फिल्म 'जान तेरे नाम 2' का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स पर लॉन्च किया गया है. लॉन्च होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. फिल्म का ट्रेलर बता रहा है कि ये एक साफ सुथरी, पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है. फिल्म में राजा यादव और नवोदित हीरोइन ऐश्वर्या शर्मा की जोड़ी आकर्षक है. राजा यादव एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं जो अपने प्यार ऐश्वर्या शर्मा को पाने को लेकर कुछ भी करने को तैयार हैं. इस तरह की फिल्में को दर्शक खूब लाइक करते हैं. 

इस भोजपुरी फिल्म के एक्शन सीन्स को भी दर्शक काफी एन्जॉय करने वाले हैं. यूट्यूब पर यह ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है. सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म 'जान तेरे नाम 2' का ट्रेलर देख कर पता चल रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को ऐसा रूप देना चाहते हैं जिससे परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर इसे देख सकें. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास फिल्म 'जान तेरे नाम 2' के म्यूजिक राइट्स हैं. फिल्म के ट्रेलर में राजा यादव और अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक जोड़ी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. 

फ़िल्म के गाने की भी शानदार झलक दिखाई पड़ रही है. फिल्म के संवाद याद रह जाने वाले हैं। हीरोइन एक सीन में हीरो से कहती हैं "आज मुझे मालूम हुआ कि तू साइको ही नही पागल भी है." चम्पारण मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता सोनालाल शर्मा हैं जबकि निर्देशक रमाकांत प्रसाद, लेखक संजय सुहाना, संगीत ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, यादव राज, नितेश ठाकुर, डीओपी इमरान अंसारी, एक्शन प्रदीप खड़का, संकलन धरम सोनी, नृत्य संजय कोर्बे, कला सतीश गिरी है.

फिल्म के निर्देशक रमाकांत प्रसाद का कहना है कि जिस तरह मेरी पहली फिल्म 'जान तेरे नाम' को दर्शकों ने खूब पसन्द किया था, उसी तरह इस फिल्म को भी लोग सराहेंगे. फिल्म के कलाकारों में राजा यादव, ऐश्वर्या शर्मा, रूपा सिंह, संजय पाण्डेय, अशोक गुप्ता, राहुल यादव, खुशी शर्मा, भानु यादव सुलोचना यादव, रागिनी यादव, प्रेम दुबे हैं.

Bob Biswas Movie Review: जानें कैसी है Abhishek Bachchan की फिल्म

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Jaan Tere Naam 2, Jaan Tere Naam 2 Trailer, Raja Yadav, Aishwarya Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com