विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

खेसारी लाल यादव के 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी' का धमाल, वायरल हुआ बोल बम का Video

Bhojpuri Cinema: सावन (Sawan 2019) के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने नए बोल बम गाने से धूम मचाने आए हैं.

खेसारी लाल यादव के 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी' का धमाल, वायरल हुआ बोल बम का Video
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने नए गाने से मचाई धूम
  • सावन के मौके पर खेसारी लाल यादव ने नए गाने से मचाई धूम
  • खेसारी लाल यादव के नए बोल बम गाने ने जीता सबका दिल
  • यूट्यूब पर रिलीज होते ही गाने ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

Bhojpuri Cinema: सावन (Sawan 2019) का महीना शुरू हो चुका है और कांवड़िये भी अपनी यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हालांकि इसका रंग भोजपुरी सिनेमा पर काफी पहले से ही चढ़ गया है, इस बात का सबूत है खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया बोल बम (Bol Bam) गाना. भोजपुरी मूवी (Bhojpuri Movie) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) सावन के खास मौके पर अपने जबरदस्त गाने 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी'  के साथ धूम मचाने आए हैं. इस गाने के जरिए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने न केवल सावन (Sawan 2019) की यात्रा का जिक्र किया है, बल्कि शिव भगवान को लेकर उनके भक्तों की श्रद्धा को भी बयां किया है.

हेमा मालिनी ने संसद में लगाया झाड़ू तो धर्मेंद्र बोले, अनाड़ी लग रही थी...

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'जेसीबी छोरी देवघर चली' म्यूजिक और लिरिक्स के मामले में काफी दमदार है. इस गाने के लीरिक्स जहां पवन पांडेय ने लिखे हैं तो वहीं इसका म्यूजिक शंकर सिंह ने तैयार किया है. इतना ही नहीं, लोटस म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से शेयर हुए इस गाने को अब तक करीब 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर करीब 23 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह गाना कांवड़ यात्रा में धूम मचाने के साथ ही किसी को भी नाचने पर मजबूर कर सकता है. 

सलमान खान की इस फैन ने पांव से बनाई भाईजान की तस्वीर, Video देख आप भी रह जाएंगे हैरान

सावन (Sawan ke Geet) का महीना हो और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) कोई नया गाना न लेकर आएं, ऐसा नहीं हो सकता है. इस गाने से पहले खेसारी लाल यादव ने 'जलवा शिवलिंग पे चढ़ेगा' से भी खूब धूम मचाई. उनके इस गाने में भोजपुरी सिंगर प्रियंका मौर्य ने भी उनका खूब साथ दिया. इसके साथ ही इस गाने को करीब 13 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Latest Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav Bol Bam Song, JCB Chhori Devghar Chali Ji, Sawan 2019, Kanwar Songs Bhojpuri, Sawan Ke Geet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com