विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2017

गंगा से निकली है ये जलपरी, ग्लैमरस अवतार में दिखने को तैयार

आपने जल परियों की कहानी खूब पढ़ी, सुनी और देखी होगी. मगर भोजपुरी सिनेमा में पहली बार दर्शकों का जलपरियों से राब्‍ता होगा.

गंगा से निकली है ये जलपरी, ग्लैमरस अवतार में दिखने को तैयार
भोजपुरी एक्ट्रेस गुंजन पंत
  • जलपरी बनकर आ रही हैं गुंजन पंत
  • टेक्नोलॉजी का कमाल दिखेगा फिल्म में
  • ग्लैमरस अंदाज में दिखेंगी
नई दिल्ली: आपने जल परियों की कहानी खूब पढ़ी, सुनी और देखी होगी. मगर भोजपुरी सिनेमा में पहली बार दर्शकों का जलपरियों से राब्‍ता होगा. खबर है कि इंडस्‍ट्री की सिजलिंग गर्ल गुंजन पंत फिल्‍म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ में जलपरी बन पानी में आग लगाने को तैयार हैं. फिल्‍म के कई सिक्‍वेंस अंडर वाटर शूट किए गए हैं, जिसमें गुंजन का काफी ग्‍लैमरस लुक देखने को मिलेगा. भोजपुरी दर्शकों के लिए मुख्‍य आकर्षण का केंद्र इस फिल्‍म में सिनेमेटोग्राफी भी होगा, क्‍योंकि पानी के अंदर एक मछली को फिल्‍माना आसान नहीं होता है. इस फिल्‍म की मेकिंग काफी उन्‍नत तकनीक से की गई है. फिल्‍म की शूटिंग अभी हाल ही खत्‍म हुई है, जो अब पोस्‍ट प्रोडक्‍शन के फेज में है. इसकी शूटिंग हजारीबाग और गुजरात में हुई है. फिल्‍म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ अगले साल रिलीज होगी.

Video: भोजपुरी फिल्म के विरोध में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़-फोड़



अब Bigg Boss 11 देखने की जरूरत नहीं, इस पूर्व कंटेस्टेंट ने बताया विनर का नाम

बता दें कि फिल्‍म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ में पहली बार गुंजन अभिनेता राकेश मिश्रा के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी. इस बारे में उनका मानना है फिल्‍म में राकेश मिश्रा के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आएगी, क्‍योंकि नयापन देखना किसे अच्‍छा नहीं लगता.  वहीं, गुंजन ने फिल्‍म की कहानी को अपने आप में अलग बताया. उनका मानना है कि यह फिल्‍म आम भोजपुरी फिल्‍मों से हटकर है. इस कंसेप्‍ट पर आज तक भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में कोई फिल्‍म नहीं बनी है. फिल्‍म ‘गंगा की बेटी, एक जलपरी’ के निर्देशक कुमार विकल हैं और निर्माता अमित कुमार हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com