विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2019

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने YouTube पर बरपाया कहर, Video 20 करोड़ के पार

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब (YouTube) क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने गरदा उड़ाकर रख दिया है.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने YouTube पर बरपाया कहर, Video 20 करोड़ के पार
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की केमिस्ट्री का यूट्यूब पर धमाल
  • आम्रपाली दुबे-निरहुआ की जो़ड़ी सुपरहिट
  • यूट्यूब पर मचा डाला तहलका
  • दो फिल्में 10 करोड़ के पार
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब (YouTube) क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने गरदा उड़ाकर रख दिया है. भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी बॉक्स ऑफिस (Bhojpuri Box Office) के अलावा यूट्यूब पर भी सिक्का चलता है. तभी तो आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की दो भोजपुरी फिल्में यूट्यूब पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्में बन गई हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की 'निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Hindustani 2)' और 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua Rickshawala 2)' 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं.

The Accidental Prime Minister: अनुपम खेर ऑटो वाले से बोले, क्या लगता है पिक्चर हिट होगी तो मिला ये जवाब- Video

Zero Box Office Collection Day 13: शाहरुख खान की 'जीरो' 200 करोड़ के पार, जानें कमाई का पूरा सच

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में सर्वाधिक व्यू वाली फिल्म आम्रपाली दुबे और निरहुआ की 'निरहुआ रिक्शावाला 2 (Nirahua Hindustani 2)' बन गई है. इसे 11.3 करोड़ बार देखा जा चुका है. भोजपुरी बॉक्स ऑफ़िस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी. 2017 की सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाली भी यही भोजपुरी फिल्म है. निरहुआ को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था. ये भोजपुरी फिल्म बहुत ही धमाकेदार है और इसमें एक्शन तथा रोमांस का जोरदार कॉकटेल है.   

Simmba Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह-सारा अली खान की 'सिम्बा' सुपरहिट, कमाए इतने करोड़

सपना चौधरी ने नए साल पर गोवा में धमाकेदार डांस से उड़ाया गरदा, Video हुआ वायरल


भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी की दूसरी टॉप फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (Nirahua Rickshawala 2)' है, इस भोजपुरी फिल्म को यूट्यूब (YouTube) पर दस करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है. इस फ़िल्म ने भी बॉक्स आफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी. निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की 2018 में 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी, और फिल्म को खूब पसंद भी किया गया. निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London)' है, जिसकी शूटिंग लंदन में की गई है, और दोनों का कमाल का अंदाज इसमें नजर आएगा. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey Viral Video, Nirahua Viral Video, Amrapali Dubey Belly Dance, NIRAHUA HINDUSTANI 2, Nirahua Rickshawala 2, Nirahua Amrapali, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com