Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के Video ने मचाया कोहराम
- आम्रपाली का वीडियो हुआ वायरल
- स्वैग से डांस करती आईं नजर
- वीडियो में निरहुआ भी दिखे
नई दिल्ली:
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को कहर बरपाना आता है, और वह ऐसा अकसर अपने डांस वीडियो से करती है. इन दिनों आम्रपाली दुबे का जबरदस्त डांस वीडियो खूब धूम मचाए हुए है. भोजुपरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस वीडियो को यूट्यूब (YouTube) पर 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं. आम्रपाली दुबे इस वीडियो में भोजपुरी सॉन्ग पर डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं. वे कोरियोग्राफर्स के साथ स्टेप सीख रही हैं, और बहुत ही अदाओं के साथ कोरियोग्राफर को फॉलो कर रही हैं. आम्रपाली दुबे का स्वैग इस गाने में देखने वाला है. मजेदार यह कि बैकग्राउंड में भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) भी नजर आ रहे हैं.
आम्रपाली दुबे ने इन मस्त अदाओं से की डांस प्रैक्टिस, Video ने मचाया तहलका, YouTube पर 30 लाख के पार
प्रियंका चोपड़ा की सास ने समधन के साथ लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल
आम्रपाली दुबे बहुत ही बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं. जितने कमाल के वे स्टेप्स कर रही हैं, उतनी ही शानदार उनकी अदाएं भी हैं. वैसे भी डांस के साथ आम्रपाली दुबे के दिल जीतने वाले एक्सप्रेशंस उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं. हालांकि निरहुआ के साथ भोजपुरी सिनेमा में उनकी जोड़ी सुपरहिट है. लेकिन इस वीडियो में वो अकेली ही डांस प्रैक्टिस कर रही हैं और निरहुआ पीछे खड़े हैं. आम्रपाली दुबे के बेहतरीन डांस की वजह से ही इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है .
Video: सुनील ग्रोवर का 'पटाखा' के सॉन्ग लॉन्च पर धमाका, हीरोइनों संग रिक्शा चलाकर पहुंचे डॉक्टर मशहूर गुलाटी
ईशा देओल को भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया गुस्सा: माइक छोड़ निकली बाहर, पीछे-पीछे भागीं हेमा मालिनी
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (Nirahua Hindustani 3)' का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुकी है, और पोस्टर में आम्रपाली दुबे मराठी अंदाज में नजर आ रही हैं तो निरहुआ देसी शॉर्ट्स पहने हुए बहुत ही कॉमिक अंदाज में दिख रहे हैं. निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की इस फिल्म के डायरेक्टर मंजुल ठाकुर हैं जिन्होंने 'निरहुआ हिंदुतानी 2' का भी सफल निर्देशन किया था. फिल्म दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी. आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन' में भी नजर आएगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amrapali Dubey, Bhojpuri Cinema, Amrapali Dubey Nirahua, Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey Viral Video