विज्ञापन

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की 'दुबले-पतले पति' के साथ चुहलबाजी वायरल, यूट्यूब पर भोजपुरी सॉन्ग पांच करोड़ के पार

Akshara Singh Song: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का सुपरहिट गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. पति-पत्नी की मजेदार नोकझोंक और सास से की गई शिकायतों पर बने इस गाने ने यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह की 'दुबले-पतले पति' के साथ चुहलबाजी वायरल, यूट्यूब पर भोजपुरी सॉन्ग पांच करोड़ के पार
Bhojpuri Song: सास से पति की शिकायत करती दिखीं अक्षरा सिंह, 50 मिलियन व्यूज बटोर चुका है ये भोजपुरी सॉन्ग
YouTube
नई दिल्ली:

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों में एक अलग ही तरह का मजा देखने को मिलता है. फिर वो चाहे प्यार वाला गाना हो, या फिर छेड़-छाड़ वाला. खासतौर पर पति-पत्नी की नोकझोंक और सांस और बहू के ताने वाले गाने लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. आज हम अक्षरा सिंह के एक ऐसे ही भोजपुरी गाने की बात करेंगे, जिसमें वो अपने पति के लिए गाती हैं, और अपनी सांसू मां से सवाल पूछती हैं. इस गाने में अक्षरा का अंदाज कुछ ऐसा है कि वह खुद को गोल-मटोल बताती हैं, जबकि उनके पिया दुबले-पतले हैं. गाने में दोनों की इसी अलग-अलग कद-काठी को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. यही दिलचस्प कॉन्सेप्ट गाने को खास बनाता है.

पति-पत्नी की नोकझोंक पर बना है गाना, सास से करती हैं शिकायत

हम बात कर रहे हैं अक्षरा सिंह की आवाज से सजे गाने 'मेरे दुबले पिया' की. गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और लोकेश साहनी की जोड़ी नजर आती है. गाने की कहानी पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आप को गोल-मटोल और दुबले-पतले पिया होने की बात को मजेदार अंदाज में बताती है. अक्षरा का किरदार अपने मोटे होने और पति के दुबले होने पर मजे लेता है. गाने के बोल में सास से सवाल-जवाब और पति को लेकर शिकायते करना भी दिखा है. इसमें घरेलू रिश्तों पर हल्की-फुल्की नोकझोंक को बेहतरीन म्यूजिक और डांस के जरिए बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है. गाने के बोल इस तरह हैं-

मैं तो गोल मटोल

मैं तो गोल मटोल मेरे दुबले पियामैं तो गोल मटोल मेरे दुबले पियासासू क्या खा के इनको पैदा कियासासू क्या खा के इनको पैदा कियामैं तो गोल मटोलमैं तो गोल मटोल मेरे दुबले पियामैं तो गोल मटोल मेरे दुबले पियामैं तो गोल मटोल

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी-शिल्पी का 'काहे ना ओढ़निया ओढ़लू' सुपरहिट गाना, रानी के साथ ट्रेंडिंग स्टार ने उड़ाया गर्दा

अक्षरा सिंह ने खुद गाया गाना, यादव राज और रौशन सिंह ने संभाली जिम्मेदारी

बता दें कि इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है और वीडियों में भी उन्होंने एक्ट किया है. गाने के बोल यादव राज ने लिखे हैं और इसका संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी वेंकट महेश ने की है. वहीं प्रेम शर्मा और राधिका प्रसाद ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. गाने में अक्षरा और लोकेश की जोड़ी के साथ उनका मजेदार अंदाज और एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आई है. इसकी खास बात यह है कि एक छोटे से मजाक को पूरे म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट बना दिया गया है.

50 मिलियन पार हुए व्यूज, 2024 में रिलीज हुआ था गाना

'मेरे दुबले पिया' गाने साल 2024 में अक्टूबर के महीने में रिलीज हुआ था. अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो 24 अक्टूबर 2024 को अपलोड किया गया था. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसके व्यूज से लगाया जा सकता है. महज 2 साल में इस गाने ने 50 मिलियन व्यूज पा लिए हैं.  ये अक्षरा सिंह के लोकप्रिय गानों में शामिल हो चुका है. खास बात यह है कि गाने में न तो किसी फिल्म की कहानी है और न ही बड़े स्टार्स की फौज, बल्कि पति-पत्नी के बीच की मजेदार नोकझोंक और अक्षरा की आवाज ने इसे दर्शकों तक पहुंचाया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh Bhojpuri Song, Akshara Singh Bhojpuri Movies, Bhojpuri Songs, Entertainment, Akshara Singh Video Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com