डॉक्टर राजीव रंजन, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के पूर्वी एशियाई अध्ययन विभाग में चीन अध्ययन के अस्सिटेंट प्रोफेसर हैं. वहां वे चीनी राजनीति और विदेश नीति पढ़ाते हैं. डॉक्टर रंजन ने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संस्थान के चीनी अध्ययन केंद्र से एमफिल और पीएचडी की है. चीनी भाषा के जानने वाले डॉक्टर रंजन नई दिल्ली स्थित भारतीय विश्व मामलों की परिषद (ICWA) में रिसर्च फेलो भी रहे हैं. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और चीन सरकार की संयुक्त छात्रवृत्ति के तहत शांतोंग विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में विजिटिंग स्कॉलर भी रहे हैं.वे रूटलेज प्रकाशन से 2021 में किताब 'चाइना एंड साउथ एशिया: चेंजिंग रीजनल डायनामिक्स, डेवलपमेंट एंड पावर प्ले' के मुख्य संपादक और चीन के चिनान यूनिवर्सिटी प्रेस से 2020 में आई किताब'चिनताए तोंगफांग गुओचिया द पिएन क' के सह लेखक हैं.उनके लेख एनडीटीवी के साथ-साथ इंडियन एक्सप्रेस, द हिंदू, हिंदुस्तान टाइम्स, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट, स्क्रोल, प्रभात खबर, राजस्थान पत्रिका, ओआरएफ, फर्स्टपोस्ट, मद्रास कूरियर, चाइना-इंडिया ब्रीफ जैसी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं.डॉक्टर रंजन का शोध मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संबंध सिद्धांत, नई विश्व व्यवस्था, भारत-चीन संबंध, चीनी राजनीति और विदेश नीति और प्राचीन चीन सामरिक विचार पर केंद्रित हैं.