विज्ञापन

आकाश आनंद

  • img

    Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स

    iPhone 18 Pro सीरीज के लिए चीन में लगभग 70 लाख यूनिट्स के प्री-ऑर्डर मिले थे। इन स्मार्टफोन्स की सेल्स के पहले सप्ताह में लगभग 13 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Phone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की सेल्स के पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। चीन में iPhone 17 सीरीज के उपलब्ध होने के पहले सप्ताह में सेल्स का यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत का है।

  • img

    Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी

    Oben Electric की Rorr Evo को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए कंपनी को 25,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग में Rorr Evo की बड़ी हिस्सेदारी है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू हो गई है। Oben Electric के पास 18 राज्यों और 90 से अधिक शहरों में 150 से अधिक शोरूम और सर्विस सेंटर हैं।

  • img

    Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी

    Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। Xiaomi 18 में 7,200 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।

  • img

    Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

    हाल ही में चीन में पेश की गई इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2911 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Find X10 का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है।

  • img

    Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

    भारत में Oppo F35 सीरीज को 5 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल के लिए कलर्स के विकल्पों में व्हाइट और Oppo F35 Pro 5G के लिए ऑरेंज कलर शामिल होगा। इन स्मार्टफोन्स का अलग डिजाइन है। Oppo F35 5G में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है।

  • img

    Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

    Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

  • img

    OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट

    OnePlus 16 को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर CPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 14,58,283 प्वाइंट्स और GPU परफॉर्मेंस टेस्ट में 20,10,584 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इस स्मार्टफोन के लिए 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 512 GB और 16 GB + 1 TB के वेरिएंट्स होंगे। OnePlus 16 के लिए तीन कलर्स के विकल्प मिलेंगे।

  • img

    प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए रूल्स के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को 28 दिन के टैरिफप्लान के बजाय कस्टमर्स के लिए 30 दिन के रिचार्ज के विकल्प की पेशकश करनी होगी। इस बदलाव का मतलब है कि 30 दिन के रिचार्ज प्लान को चुनने वाले यूजर्स को एक वर्ष में 12 बार रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड यूजर्स को 28 दिन के साइकल में इससे एक बार ज्यादा रिचार्ज करना होता है।

  • img

    Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च

    इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है।

  • img

    Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव

    Audi A6 e-Tron के साथ रिकॉर्ड बनाने वाली इस यात्रा की 11 सितंबर को शुरुआत की थी। पोलैंड के Torun और Ciechocinek के बीच यह यात्रा 45 घंटे बाद लगभग 1,338 किलोमीटर की दूरी कवर करने के बाद समाप्त हुई। इस दौरान Audi A6 e-Tron की चार्जिंग के लिए कोई स्टॉप नहीं लिया गया था। इस यात्रा में पोलेंड के Krakow, Sandomierz, Warsaw और Grudziadz जैसे बड़े शहरों को पार किया गया था

  • img

    क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान

    हैकिंग का पता चलने के बाद Bitget ने सभी विड्रॉल को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। इसके साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों, ऑन-चेन सिक्योरिटी इंस्टीट्यूशंस और सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मदद से इस मामले की जांच की जा रही है। Bitget ने बताया है कि उसके सेल्फ-कस्टोडियल वॉलेट पर इसका असर नहीं पड़ा है क्योंकि यह इस क्रिप्टो एक्सचेंज से अलग सिस्टम पर ऑपरेट होता है।

  • img

    भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर

    कंपनी ने चेन्नई के Express Avenue Mall में नया रिटेल आउटलेट खोला है। देश में टेस्ला का यह छठा शोरूम है। इसके साथ ही कंपनी ने चेन्नई में EVs के लिए रिपेयर सेंटर भी खोला है। भारत में टेस्ला के चीफ ने कहा कि यह केवल एक कार कंपनी नहीं है। कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) और रोबोटिक्स में भी मौजूदगी है। भारत में अपने बिजनेस के पहले वर्ष में कंपनी को ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।

  • img

    Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 

    आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Oppo F35 और Oppo F35 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।

  • img

    Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर

    Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है।

  • img

    Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन

    पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

आकाश आनंद

img