विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह

व्यक्तिगत विवरण
नाम
विक्रमादित्य सिंह
जन्मतिथि
17-Oct-1989
उम्र
34 Years
लिंग
पुरुष
पार्टी
कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति
Select
पिता का नाम
श्री वीरभद्र सिंह
माता का नाम
श्रीमती प्रतिभा सिंह
*Data source: ADR

विवरण

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. उनकी मां प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष और मंडी सीट से मौजूदा सांसद हैं. विक्रमादित्य सिंह का मंडी में अभिनेत्री और BJP उम्मीदवार कंगना रनौत से मुकाबला होगा.

विक्रमादित्य सिंह का जन्म 17 अक्टूबर, 1989 को हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह और मंडी लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुकीं प्रतिभा सिंह के घर हुआ था. विक्रमादित्य सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की. बाद में वह सेंट स्टीफन्स कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए. उनके पास इतिहास में मास्टर डिग्री है.

2013 में उन्हें हिमाचल प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने 2013 से 2017 तक इस पद पर कार्य किया. विक्रमादित्य सिंह का चुनावी राजनीति से पहला परिचय 2017 में हुआ, जब वह शिमला ग्रामीण सीट से विधानसभा के लिए चुने गए. भूतपूर्व भुशर एस्टेट के वंशज सिंह को 2021 में अपने पिता की मृत्यु के बाद पूर्व रियासत के राजा का ताज पहनाया गया था.

2022 में विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के लिए फिर चुने गए और हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री बने. उन्हें युवा सेवा और खेल विभाग भी सौंपा गया. मार्च, 2024 में राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध का नेतृत्व किया. विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पर उनके नाम पर वोट मांगने के बावजूद उनके पिता का अपमान करने का आरोप लगाया. बाद में शिमला में पार्टी पर्यवेक्षकों भूपिंदर सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और डीके शिवकुमार के साथ बैठक के बाद सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया.

खबरें

वीडियो

FAQs

विक्रमादित्य सिंह के माता-पिता कौन हैं?

विक्रमादित्य सिंह के माता-पिता का नाम श्रीमती प्रतिभा सिंह और श्री वीरभद्र सिंह है.

विक्रमादित्य सिंह मौजूदा समय में किस राजनैतिक दल से संबद्ध हैं?

कांग्रेस