विज्ञापन

फेयर एंड लवली के ऐड से लेकर नेशनल अवॉर्ड विजेता बनने तक, बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम का फिल्मी सफरनामा

आज यामी गौतम ने फिल्म आर्टिकल 370 से पहले बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस अवॉर्ड तक पहुंचने का एक्ट्रेस का सफर काफी आसान नहीं रहा है.

फेयर एंड लवली के ऐड से लेकर नेशनल अवॉर्ड विजेता बनने तक, बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम का फिल्मी सफरनामा
बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम का फिल्मी सफरनामा
NDTV

यामी गौतम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने फिल्म आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता है. यामी गौतम की यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसे रिलीज से पहले काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा था. लेकिन आज यामी गौतम ने फिल्म आर्टिकल 370 से पहले बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है. इस अवॉर्ड तक पहुंचने का एक्ट्रेस का सफर काफी आसान नहीं रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले यामी गौतम की पहचान एक टीवी एक्ट्रेस के तौर हुआ करती थी. 

ये भी पढ़ें: बेटी की प्राइवेसी पर आंच आते ही भड़कीं रानी मुखर्जी, एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स की लगा दी क्लास

यामी की पढ़ाई

यामी गौतम, जिनका पूरा नाम यामी गौतम धर है. उनका जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ' पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म डायरेक्टर हैं' यामी ने चंडीगढ़ में स्कूलिंग की और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ ऑनर्स की पढ़ाई शुरू की. फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाली यामी गौतम को शुरू से ही एक्टिंग का शौक था. लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. फिर वह मशहूर फेयरनेस क्रीम फेयर एंड लवली के विज्ञापनों ने काफी मशहूर हो गईं. 

करियर की शुरुआत

इसके बाद साल 2008 में यामी गौतम की छोटे पर्दे पर एंट्री हुई' 'चांद के पार चलो' और 'ये प्यार न होगा कम' जैसी सीरियल्स में उनकी एक्टिंग को सराहा गया' 2010 में कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा उत्साह' से उन्होंने फिल्मी डेब्यू किया' इसके बाद पंजाबी ('एक नूर'), तेलुगु ('नुव्विला'), मलयालम ('हीरो') और तमिल ('गौरवम') में काम किया' लेकिन उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साल 2012 था. 2012 में उनका बॉलीवुड डेब्यू  फिल्म 'विक्की डोनर' से हुआ, जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ बंगाली लड़की आशिमा रॉय का किरदार निभाया' फिल्म सुपरहिट रही और यामी को बेस्ट फीमेल डेब्यू का जी सिने, आईआईएफए सहित कई अवॉर्ड्स मिले' यह उनकी पहचान बनाने वाली फिल्म साबित हुई'

फिल्में

वह शुरुआती सालों में 'टोटल सियापा', 'एक्शन जैक्सन', 'सनम रे' जैसी फिल्में आईं' 2015 में 'बदलापुर' और 2017 में 'काबिल' में सपोर्टिंग रोल्स में उन्होंने अपनी रेंज दिखाई' 2019 उनका ब्रेकआउट ईयर रहा.'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में इंटेलिजेंस ऑफिसर का किरदार और 'बाला' में कॉमिक रोल ने उन्हें नई पहचान दी' 'बाला' के लिए स्क्रीन अवॉर्ड मिला' 2020 के बाद यामी ने कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों पर फोकस किया' 'भूत पुलिस', 'ए थर्सडे' (2022), 'दसवीं' (2022), 'चोर निकल के भागा' (2023), 'ओएमजी 2' (2023) और 'आर्टिकल 370' (2024) जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस सराही गई' 'आर्टिकल 370' में जोनी हक्सर का रोल उनके करियर की मील का पत्थर रहा'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yami Gautam, Yami Gautam Films, Yami Gautam Instagram, Article 370, Yami Gautam Article 370
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com