23 साल की उम्र में विदेश में लाखों का पैकेज, सैलरी सुन रह जाएंगे हैरान, IIT ग्रेजुएट की सफलता की कहानी वायरल

IIT मंडी के ग्रेजुएट पार्श्व जैन को जापान में मशीन लर्निंग इंजीनियर की नौकरी मिली है. 35-38 लाख रुपये सालाना पैकेज और उनकी करियर जर्नी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैंपस प्लेसमेंट से टोक्यो तक का सफर

विदेश में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए IIT मंडी के एक छात्र की सफलता कहानी प्रेरणा बन रही है. मशीन लर्निंग इंजीनियर पार्श्व जैन ने जापान में अपने हाई सैलरी पैकेज और करियर जर्नी के बारे में जानकारी शेयर की है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. 

कैंपस प्लेसमेंट से मिला जापान में मौका

पार्श्व जैन ने बताया, कि उन्हें यह नौकरी IIT मंडी से कैंपस प्लेसमेंट के जरिए मिली. जिस कंपनी ने कॉलेज में भर्ती के लिए विजिट किया था, उसी के माध्यम से उनका चयन हुआ. वर्तमान में वह टोक्यो स्थित राकुटेन ग्रुप में मशीन लर्निंग इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी सालाना सैलरी करीब 6 से 6.5 मिलियन येन है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 35 से 38 लाख रुपये के बराबर है.

देखें Video:

AI और मशीन लर्निंग में बढ़ रहा है अवसर

वीडियो में पार्श्व ने बताया, कि हाल के वर्षों में टेक इंडस्ट्री में AI और मशीन लर्निंग का महत्व तेजी से बढ़ा है. उन्होंने कहा, कि अब इंडस्ट्री में हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग भी बढ़ रही है, लेकिन करियर के लिहाज से AI और मशीन लर्निंग अभी भी सबसे ज्यादा अवसर देने वाले क्षेत्र हैं. पार्श्व ने IIT मंडी से डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में बीटेक किया था और शुरू से ही इसी क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य रखा था.

Advertisement

जापान में नौकरी के लिए दी अहम सलाह

उन्होंने उन युवाओं के लिए भी सुझाव दिए जो जापान में नौकरी करना चाहते हैं. उनके अनुसार, फ्रेशर्स के लिए सीधे लेटरल हायरिंग के जरिए नौकरी पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन मिड-लेवल और सीनियर प्रोफेशनल्स के लिए अवसर ज्यादा होते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जापान की कई कंपनियां वीजा स्पॉन्सरशिप और रिलोकशन सपोर्ट देती हैं. वहीं, जापानी भाषा अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसे जानना नौकरी और काम के दौरान काफी मददगार साबित होता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: सफाईकर्मी के लिए सुबह 6 बजे उठकर महिला ने किया ऐसा काम, इंसानियत का ये Video भावुक कर देगा

बेंगलुरु में पहले ही हफ्ते में खर्च हो गई इतनी रकम, उड़ गए शख्स के होश, बोला- इस शहर में रहना आसान नहीं !

भारतीय ट्रेन में सफर के दौरान विदेशी यात्री ने देख ली ऐसी चीज! जो कभी सोचा नहीं था, वायरल हुआ रिएक्शन

Featured Video Of The Day
US-इजरायली जहाजों को लेकर Hormuz पर ईरान की संसद से बड़ी खबर | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article