पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई और पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकाने तबाह किया था. ऑपरेशन महादेव के तहत पहलगाम हमले के 3 मुख्य आतंकी सुलेमान शाह, हमजा अफगानी और जिब्रान को मौत के घाट उतारा गया.