UP सरकार ने दो दिनों में कुल 64 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 25 जिलों के डीएम शामिल हैं. रविवार को 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, जिनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल थे. सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें 10 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं.