दादी ने पूछा- जहाज हवा में कैसे उड़ता है? कुछ ही घंटे बाद पोते ने फ्लाइट में बैठा दिया और फिर...

एक पोते ने अपनी दादी का सपना पूरा करते हुए उन्हें पहली बार फ्लाइट में बैठाया. दादी की पहली हवाई यात्रा का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पोते ने पूरा किया दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठते ही खुशी से भर आईं आंखें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं. यह खास पल उनके पोते ने रिकॉर्ड किया, जिसने दादी का एक छोटा सा सपना पूरा कर दिया. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Ravi Raj Rajpurohit ने शेयर किया है. उन्होंने अपनी दादी को पहली बार फ्लाइट में बैठाने का पूरा अनुभव वीडियो में दिखाया.

एक सवाल से शुरू हुआ सफर

वीडियो के साथ लिखे टेक्स्ट के अनुसार, उस दिन सुबह दादी ने खिड़की से एक हवाई जहाज उड़ते हुए देखा और जिज्ञासा में पूछ लिया कि आखिर यह कैसे उड़ता है. बस इसी छोटे से सवाल ने पोते को प्रेरित कर दिया. कुछ ही घंटों बाद वह अपनी दादी को एयरपोर्ट लेकर पहुंचे और उन्हें उनकी पहली हवाई यात्रा पर ले गए. वीडियो में दादी को एयरपोर्ट पर चलते हुए, विमान में चढ़ते हुए और फ्लाइट के अंदर बैठकर इस नए अनुभव का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है.

देखें Video:

पोते ने लिखी दिल छू लेने वाली बात

वीडियो शेयर करते हुए रवि राज राजपुरोहित ने कैप्शन में लिखा, कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती. आज दादी ने अपनी पहली उड़ान भरी. यानी कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती. आज दादी ने अपनी पहली फ्लाइट ली.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, जिन्होंने हमें चलना सिखाया, आज वे आसमान में उड़ रही हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, इंटरनेट पर हमें ऐसी ही खुशियां ज्यादा देखने की जरूरत है. कई लोगों ने पोते की इस पहल की तारीफ की और कहा कि किसी बुजुर्ग का छोटा सा सपना पूरा करना बहुत खूबसूरत एहसास होता है. यह वीडियो लोगों को याद दिला रहा है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

Advertisement

यह भी पढ़ें: कुत्तों को घुमाते वक्त समुद्र तट पर मिले 2000 साल पुराने इंसानी पैरों के निशान, कपल की सैर बनी ऐतिहासिक खोज

अमेरिका में मिला 20 करोड़ साल पुराना डायनासोर जैसा दिखने वाला अनोखा जीव, असलियत जान चौंके वैज्ञानिक

वंदे भारत ट्रेन कैसे बनती है? वायरल Video में पहली बार दिखा चेन्नई फैक्ट्री का अंदर का नजारा

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरान ने मारा 1000 किलो का बम !