तृणमूल कांग्रेस की चुनाव रणनीति बनाने वाली कंपनी I-PAC ने अगले बीस दिनों के लिए अपने काम को बंद कर दिया है. I-PAC तृणमूल कांग्रेस के लिए फील्ड वर्क और बूथ स्तर पर डेटा संग्रहण का काम करती रही है. कंपनी के बंद होने से चुनाव के दिन वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में TMC को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.