इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह कमांडर को मार गिराने का किया दावा

जमीन और हवा से की गई इस कार्रवाई में सभी 9 लड़ाके मारे गए. इस पूरे अभियान में इजरायली सेना के किसी भी सैनिक को चोट नहीं आई. रिपोर्ट और लेबनानी स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक, इस लड़ाई में अब तक लेबनान में 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इजरायल लगातार ईरान के साथ-साथ लेबनान पर भी हमले कर रहा है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के प्रमुख कमांडर अबू खलील बारजी को मार गिराने का दावा किया है
  • बारजी ने रदवान फोर्स में कई वर्षों तक कमांडर के रूप में सेवा दी और स्पेशल फोर्स की कमान संभाली थी
  • आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए और नौ लड़ाकों को मार गिराया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

इजरायल के इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया कि उन्होंने लेबनान में हिज्बुल्लाह के एक बड़े कमांडर को मार गिराया है. इजरायली सेना के मुताबिक, माजदल सेल्म इलाके में किए गए हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर अबू खलील बारजी की मौत हो गई. इस हमले में दो और लोग भी मारे गए. आईडीएफ की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार, बारजी ने कई वर्षों तक 'रदवान फोर्स' में कमांडर के तौर पर सेवा दी और हाल ही में इसकी स्पेशल फोर्स की कमान संभाली थी, जो मुख्य रूप से आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए जिम्मेदार थी.

इसके अलावा, आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के अलग-अलग इलाकों में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों पर भी हमला किया.

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बारजी से पहले वालिद मुहम्मद दिब को भी मार देने का ऐलान किया था. उसके अनुसार, दिब लेबनान में हमास के वित्तीय विभाग के एक शीर्ष अधिकारी थे. दिब हमास के केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन थे. वह जुडिया और सामरिया, लेबनान और अन्य देशों में स्थित विभागों को धन हस्तांतरित करने के अलावा सीरिया और लेबनान से आतंकवादी गुर्गों की भर्ती भी कराते थे.

इजरायली सेना ने एक फुटेज जारी कर ये भी दावा किया कि उसने लेबनान के दक्षिणी हिस्से में हिज्बुल्लाह के 9 लड़ाकों को मार गिराया है.

सेना के मुताबिक, उनके जवान ग्राउंड ऑपरेशन के लिए तैनात थे. इसी दौरान कुछ हथियारबंद उस इलाके के पास आए. जैसे ही इन लोगों की पहचान हुई, सैनिकों ने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी. इसके साथ ही एयर फोर्स को भी सूचना दी गई, जिसने ऊपर से हमला किया.

Advertisement

जमीन और हवा से की गई इस कार्रवाई में सभी 9 लड़ाके मारे गए. इस पूरे अभियान में इजरायली सेना के किसी भी सैनिक को चोट नहीं आई. रिपोर्ट और लेबनानी स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक, इस लड़ाई में अब तक लेबनान में 1000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी निवेश पर हमला करेंगे- ईरान की नई धमकी, एक F-15 फाइटर जेट उड़ाने का भी दावा

Advertisement

अमेरिका के लिए गले की हड्डी बन सकता है ईरान युद्ध, क्या छिन जाएगा सुपरपावर का ताज?

इजरायल की 'तीसरी आंख' खरीदने की तैयारी, इसकी खासियत जान हो जाएंगे दंग

इजरायल का ऐलान-ईरान के नेताओं के सिर करेंगे कलम, और तेज होगा हमला

ईरान से युद्ध में अमेरिका की 3 हफ्तों में ही हो गई हालत खस्ता, 2003 के इराक युद्ध से हो गया ज्यादा खर्च

ईरान का दावा-तीसरा इजरायली लड़ाकू विमान गिरा दिया, जानिए अमेरिका के अब तक कितने मारे

अमेरिका-इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर किया हमला! IAEA ने शुरू की जांच

शत्रु मुसलमानों के बीच फूट डालना चाहता है... ईरान के राष्ट्रपति ने की 'मिडिल ईस्ट की इस्लामी असेंबली' ​​के गठन की अपील

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच Hormuz Strait के पास कैसे हैं हालात? NDTV की EXCLUSIVE रिपोर्ट