असरानी यानी गोवर्धन असरानी का 20 अक्तूबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उसी दिन शाम को उनका दाह संस्कार भी कर दिया गया. असरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार रहे हैं और एक हास्य अभिनेता के तौर पर खास पहचान रखते थे. उन्होंने लगभग 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. फिल्मों में उनकी खास तरह की एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने ही उन्हें खास पहचान दिलाई. असरानी की टॉप 5 फिल्मों में शोले, चुपके चुपके, नमक हराम, हेरा फेरी और भूल भुलैया का नाम आता है. क्या आपने ये फिल्में देखी हैं? अगर नहीं देखी हैं तो इन्हें आप OTT पर देख सकते हैं. जानें कब और किस OTT पर इन फिल्मों का लुत्फ लिया जा सकता है.
OTT पर असरानी की टॉप 5 फिल्में...
1. नमक हराम (1973)
फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था और इसमें असरानी अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और रेखा के साथ नजर आए थे.
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. शोले (1975)
असरानी का जेलर रोल (“अरे ओ सांबा, किदहर जा रहा है?”) आज भी क्लासिक है। ये एक्शन-ड्रामा में उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्म को बैलेंस करती है।
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
3. चुपके चुपके (1975)
धीरेंद्र बोस के रोल में असरानी की मिमिक्री और सिचुएशनल कॉमेडी हृदयस्पर्शी है। हृषिकेश मुखर्जी की ये मास्टरपीस उनकी वर्सेटाइलिटी दिखाती है।
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
4. हेरा फेरी (2000)
हेरा फेरी भी प्रियदर्शन की फिल्म है. इस फिल्म में असरानी ने बैंक मैनेजर का रोल किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे.
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
5. भूल भुलैया (2007)
अक्षय कुमार की इस फिल्म का निर्देशन प्रिदर्शन ने किया था. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में असरानी का किरदार खूब पसंद किया गया था.
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं