विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2022

नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं यह टॉप 5 वेब सीरीज, गैंगस्टर को जाल में फंसाने से जादूगरनी के मायाजाल तक सारा मसाला है मौजूद

नेटफ्लिक्स ने 15 जून से लेकर 30 जून तक के अपने टाइटल्स का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स एक बार फिर से जोरदार वेब सीरीज ला रहा है, जिसमें एक्शन से लेकर जादू और रोमांस तक सबकुछ नजर आएगा.

नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं यह टॉप 5 वेब सीरीज, गैंगस्टर को जाल में फंसाने से जादूगरनी के मायाजाल तक सारा मसाला है मौजूद
नेटफ्लिक्स पर आ रही हैं यह धमाकेदार वेब सीरीज
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स ने 15 जून से लेकर 30 जून तक के अपने टाइटल्स का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स एक बार फिर से जोरदार वेब सीरीज ला रहा है, जिसमें एक्शन से लेकर जादू और रोमांस तक सबकुछ नजर आएगा. यही नहीं सुपरहीरो को लेकर सुपरहिट वेब सीरीज द अम्ब्रेला एकेडमी अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है तो वहीं अपराध ड्रामा शी का दूसरा सीजन भी दस्तक देने के लिए तैयार है. इस तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर आने वाले पंद्रह दिनों में मनोरंजन की जबरदस्त डोज देखने को मिलेगी. आइए एक नजर डालते हैं, नेटफ्लिक्स की आने वाली टॉप 5 वेब सीरीज पर...

1. लव ऐंड अनार्की: सीजन 2 (Love & Anarchy: Season 2)
रिलीज डेट:
16 जून
दिल दहला देने वाली खबर मिलने के बाद, सोफी की अपने दुख से निबटने की अनिच्छा ने उसके जीवन, करियर और मैक्स के साथ संबंधों को एक नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया. 

2. शी सीजन 2 (She Season 2)
रिलीज डेट:
17 जून
गैंगस्टार नायक के प्रति वफादारी की कसम खाने के बाद, भूमि अपने अंधेरे पक्ष की खोज करती है क्योंकि वह कर्तव्य और इच्छा के बीच की रेखा को पार करने के लिए तैयार है.

3. यू डोंट नो मी (You Don't Know Me)
रिलीज डेट:
17 जून
जब सभी सबूत उसके अपराध की ओर इशारा करते हैं, तो हत्या के मुकदमे में एक व्यक्ति एक रहस्यमय महिला के साथ अपने प्रेम संबंध बताने के आखिरी दांव को चलता है. 

4. अलकेमी ऑफ सोल्स (Alchemy of Souls)
रिलीज डेट:
18 जून
एक अंधी महिला के शरीर में एक शक्तिशाली जादूगरनी का सामना एक प्रतिष्ठित परिवार के एक पुरुष से होता है, जो चाहता है कि उसकी मदद से उसका भाग्य बदल जाए.

5. द अम्ब्रेला एकेडमी: सीजन 3 (The Umbrella Academy: Season 3)
रिलीज डेट:
22 जून
एमी नॉमिटेड सीरीज सुपरहीरो के एक बिखरे हुए परिवार के बारे में है जिसने अपने नए सीजन के साथ दस्तक दी है 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix Upcoming Web Series, Netflix, Top 5 Upcoming Netflix Web Series, Netflix Top 5 Web Series, Netflix Web Series, The Umbrella Academy Season 3, Love & Anarchy Season 2, She Season 2, You Don't Know Me, Alchemy Of Souls, Netflix Web Series List, Netflix Web Series In Hindi, Top Web Series On Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com