विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2023

एक बार फिर से छात्र नेताओं के तेवर की 'गर्मी' दिखाएंगे तिग्मांशु धूलिया, वेब सीरीज के टीजर ने छुड़ा दिए पसीने

ये एक नौजवान की कहानी है जो सिविल सर्वेंट बनने की ख्वाहिश लेकर अपने शहर से बड़े शहर के कॉलेज में आता है और यहां पर उसे पावर, पॉलिटिक्स और क्राइम के गठजोड़ का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है. इनका सामना करते-करते ये नौजवान इसका सिरमौर बन जाता है.

एक बार फिर से छात्र नेताओं के तेवर की 'गर्मी' दिखाएंगे तिग्मांशु धूलिया, वेब सीरीज के टीजर ने छुड़ा दिए पसीने
तिग्मांशु धूलिया की "गर्मी" के टीजर ने छुड़ा दिए पसीने
नई दिल्ली:

पान सिंह तोमर फेम तिग्मांशु धूलिया की नई वेब सीरीज 'गर्मी' अप्रैल के महीने में ओटीटी पर कहर बरपाने के लिए तैयार है. आपको बता दें कि राजनीति और अपराध के कॉकटेल पर बनी ये वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ है जिसे देखकर यूजर इस वेब सीरीज को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं. यानी अप्रैल की गर्मी में और गर्माहट लाने के लिए तिग्मांशु धूलिया ने पूरी तैयारी कर ली है. यूं भी तिग्मांशु धूलिया को पावर, पॉलिटिक्स और क्राइम को अनोखे अंदाज में दिखाने के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर अभी से गर्मी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

ये है बेब सीरीज का प्लॉट
कल जब सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर जब गर्मी  के टीजर को रिलीज किया गया तो कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए. टीजर के  साथ लिखे कैप्शन में भी तिग्मांशु धूलिया के सिग्नेचर डायलॉग की झलक दिखती है. कैप्शन में लिखा है - "इस अप्रैल गर्मी का अनुभव करने के लिए तैयार रहें." वेब सीरीज के प्लॉट की बात करें तो ये एक नौजवान की कहानी है जो सिविल सर्वेंट बनने की ख्वाहिश लेकर अपने शहर से बड़े शहर के कॉलेज में आता है और यहां पर उसे पावर, पॉलिटिक्स और क्राइम के गठजोड़ का सामना करने को मजबूर होना पड़ता है. इनका सामना करते करते अरविंद शुक्ला नामक ये नौजवान इसका सिरमौर बन जाता है. राजनीति और पावर में आने के दौरान उसके सामने जो चुनौतियां आती हैं, इनका सटीक फिल्मांकन वेब सीरीज में किया गया है.

स्वरूप संपत ने किया है प्रोड्यूस
वेब सीरीज के कलाकारों की बात करें तो इसे प्रोड्यूस किया है परेश रावल की पत्नी और एक्ट्रेस  स्वरूप संपत ने. इस वेब सीरीज में कलाकारों के तौर पर मुकेश तिवारी, पंकज सारस्वत, विनीत कुमार के साथ साथ आप जतिन गोस्वामी और व्योम यादव को देख पाएंगे. इसके अलावा सीरीज में अनुष्का कौशिक, पुनीत सिंह, दिशा ठाकुर, अनुराग ठाकुर जैसे एक्टर भी दिखेंगे. यानी इस बार अप्रैल में ही ओटीटी पर गर्मी का जलवा दिखेगा.

समारोह में एक साथ पहुंचे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मैचिंग ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garmi Web Series, Web Series Garmi, Garmi Teaser, Garmi Trailer, Garmi Actor, Tigmanshu Dhulia Garmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com