मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर, जिन्हें 'बैंडिट क्वीन' और 'एलिजाबेथ' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, को द शिवा ट्रिलॉजी पर आधारित सीरीज को निर्देशित करने के लिए साइन किया गया है, जो अमीश त्रिपाठी की लिखी 'शिव ट्रिलॉजी' की पहली किताब है. सुपर्ण एस वर्मा इस सीरीज के सह-निर्देशक होंगे. यह सीरीज रॉय प्राइस की फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस, इंटरनेशनल आर्ट मशीन का पहला प्रोजेक्ट है. रॉय प्राइस ने ट्विटर पर इसका ऐलान करते हुए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है.
Excited to announce the world class team on the Shiva trilogy TV series @authoramish @shekharkapur and @Suparn. Looking forward to bringing this best of all Indian novels to screen in the best way and helping the world toward its multipolar cultural future. pic.twitter.com/urwIJCSU1w
— Roy Price (@RoyPrice) March 9, 2022
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
रॉय प्राइस ने किया ट्वीट
रॉय प्राइस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शिवा ट्रिलॉजी टीवी सीरीज पर विश्व स्तरीय टीम की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं. लेखक अमीश, शेखर कपूर और सुपर्ण. सभी भारतीय उपन्यासों में से इस सर्वश्रेष्ठ को बेहतरीन तरीके से स्क्रीन पर लाने और दुनिया को इसके बहुध्रुवीय सांस्कृतिक महत्व को जानने के लिए मदद करने के लिए तत्पर हैं.'
शेखर कपूर ने कही ये बात
इस प्रोजेक्ट पर अपनी बात रखते हुए शेखर कपूर ने कहा था कि 'अमीश की 'शिव ट्रिलॉजी' भारत में लिखे गए बेहतरीन किताबों में से है, जिसने हर उम्र और वर्ग को छुआ है. यह सिर्फ पौराणिक कथा नहीं है, यह अपने सबसे अच्छे रूप में आधुनिक कहानी है, जो खुद को एक सुंदर अंतरराष्ट्रीय सीरीज का रूप दे सकती है. वहीं किताब के लेखक अमीश त्रिपाठी भी अपनी किताब पर बनने जा रही सीरीज को लेकर काफी खुश हैं, उन्होंने कहा कि कोई भी लेखक इससे बेहतर टीम की उम्मीद नहीं कर सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं