विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

57 दिनों में सिनेमाघर में नहीं ओटीटी पर देखी इस डायरेक्टर ने धुरंधर, बोला- धुरंधर 2 का इंतजार है

डायरेक्टर शेखर कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' देखने के बाद छोटे कलाकारों की भूमिका को अहम बताया है.

57 दिनों में सिनेमाघर में नहीं ओटीटी पर देखी इस डायरेक्टर ने धुरंधर, बोला- धुरंधर 2 का इंतजार है
शेखर कपूर ने धुरंधर को ओटीटी रिलीज के बाद देखा
नई दिल्ली:

लगभग 57 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. ओटीटी रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और हर तरफ से धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है. अब हिंदी फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता शेखर कपूर ने फिल्म को बेहतरीन बताते हुए कहा है कि वे 'धुरंधर-2' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. अभिनेता शेखर कपूर ने हाल ही में फिल्म धुरंधर देख ली है और फिल्म में उन्हें बड़े से लेकर छोटे किरदारों की भूमिका भी दिल छू लेने वाली लगी.

धुरंधर की तारीफ में शेखर कपूर ने लिखी ये बात

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देख ली. शानदार कहानी और छोटे किरदारों में भी कलाकारों का अभिनय बेहद बेहतरीन है. निर्देशक आदित्य धर तारीफ के पात्र हैं. निर्माता ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर-2 का बेसब्री से इंतजार है."

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: बाहुबली 2-दंगल भी हुई धुरंधर के आगे 57वें दिन फेल, नेटफ्लिक्स रिलीज और बॉर्डर 2 के तूफान के बावजूद खूब हो रही कमाई

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने कर ली है इतनी कमाई

धुरंधर' की तारीफ इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने की है, और मेकर्स को खुद यकीन नहीं था कि फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई करने वाली है. तकरीबन 250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म सिर्फ भारत में 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही है, जबकि ग्लोबल लेवल पर फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

धुरंधर 2 का है इंतजार

मेकर्स पहले ही फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर-2' की घोषणा भी कर चुके हैं, जो सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हो चुकी है. माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार अर्जुन रामपाल यानी मेजर इकबाल और रणवीर सिंह के बीच घमासान होगा. रहमान डकैत की मौत के बाद मेजर इकबाल क्रूरता की हदें पार करते दिखेंगे. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर के Fa9la की हर तरफ धूम, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अक्षय खन्ना के इस गाने का नाम

आदित्य धर ने यूं किया धुरंधर पर काम

डायरेक्टर आदित्य धर की 'धुरंधर' उनके करियर की दूसरी बड़ी हिट साबित हुई है. 2019 में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म देने के बाद आदित्य ने 2 साल की कड़ी मेहनत और लंबी रिसर्च के बाद 'धुरंधर' का निर्माण किया. फिल्म में देशभक्ति के साथ पाकिस्तानी मंसूबों को भी दिखाया गया है कि कैसे इनपुट मिलने के बाद भी हमलों को रोक पाना मुश्किल हो गया था. फिल्म को असल घटनाओं से जोड़ने की कोशिश की गई है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shekhar Kapoor, Dhurandhar 2, Shekhar Kapoor Reviews Dhurandhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com