विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2022

रूह कंपा देने वाली मर्डर मिस्ट्री है वेब सीरीज ‘निशाचर’, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज हुई रिलीज 

निशाचर वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है, जिसमें लखनऊ शहर के आस पास की कहानी दिखाया गया है.

रूह कंपा देने वाली मर्डर मिस्ट्री है वेब सीरीज ‘निशाचर’, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज हुई रिलीज 
निशाचर आज हुई रिलीज
नई दिल्ली:

रोहित राजावत स्टारर निशाचर वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है, जिसमें लखनऊ शहर के आस पास की कहानी दिखाया गया है. यह खौफनाक मर्डर मिस्ट्री ड्रामा है, सीरीज आपकी रातों की नींद बर्बाद कर सकता है. ऐसी मेकर्स का दावा है. आपको यह भी सोचने पर मजबूर करती है कि भारतीय कितने गड़बड़ कर सकते हैं. वेब सीरीज के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है और आज वेब सीरीज रिलीज़ हो गई है. टेलीविजन उद्योग का जाना पहचान नाम रोहित राजावत अब ओटीटी में डेब्यू कर रहे हैं. 


 अपनी पहली मर्डर मिस्ट्री सीरीज़ को लेकर रोहित ने कहा कि सीरीज़ आज रिलीज़ हो गई है, सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं और निश्चित रूप से इसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत लगी है. फिल्म की शूटिंग शहर के कई हिस्सों में हुई जिनमे गंगा बैराज, रेव मोती और बिठूर रहे है.  निशाचर एक नए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जेमप्लेक्स' पर रिलीज होगी.  

बता दें कि कल्याणपुर में रहने वाले रोहित राजावत विवि से ग्रेजुएशन करने के बाद मुंबई गए और वहां पर टीवी शो में काम किया. उन्होंने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और सावधान इंडिया टीवी जैसे शो में  काम किया है. 

ये भी देखें : करण जौहर की पार्टी में फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा, स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुए आलिया, रणवीर और सारा

  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Web Series Nishachar, Nishachar, Nishachar Upcoming Web Series, Rohit Rajawat, Rohit Rajawat Upcoming Web Series, Rohit Rajawat Shows, Rohit Rajawat Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com