विज्ञापन
This Article is From May 19, 2022

बाबा निराला की इमेज बदलने 'आश्रम 3' में आई ईशा गुप्ता, बोलीं- अनजाने में मांगी मुराद पूरी हो गई

'आश्रम 3' में Esha Gupta की मौजूदगी नें दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. इसके साथ ही साथ Aashram 3 से जुड़कर ईशा गुप्ता की तमन्ना पूरी हो गई है.

बाबा निराला की इमेज बदलने 'आश्रम 3' में आई ईशा गुप्ता, बोलीं- अनजाने में मांगी मुराद पूरी हो गई
आश्रम 3 में बाबा निराला का इमेज मेकओवर करेंगी ईशा गुप्ता
नई दिल्ली:

एमएक्सप्लेयर तैयार हैं अपनी सबसे बड़ी वेब सीरीज 'एक बदनाम-आश्रम 3' की रिलीज के लिए. बस कुछ ही दिनों का इंतजार और खुल जाएंगे इस बदनाम आश्रम के द्वार, जहां पर बाबा निराला, अब कलयुग के भगवान बनकर, फैलाएंगे अपनी माया का जाल. और इस जाल में इस बार, एक खूबसूरत हसीना आकर फंस गई है जो है ईशा गुप्ता. जी हां, आश्रम 3 में Esha Gupta की मौजूदगी नें दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. इसके साथ ही साथ Aashram 3  से जुड़कर ईशा गुप्ता की तमन्ना पूरी हो गई है. प्रकाश झा के साथ पहले भी काम कर चुकी ईशा गुप्ता के लिए 'आश्रम 3' से जुड़ना, सपना पूरे होने जैसा है.

ईशा गुप्ता कहती हैं, 'मैंने जब लॉकडाउन के दरम्यान आश्रम देखी थी तब दुआ मांगी थी कि मैं भी इस आश्रम का हिस्सा बनूं और अनजानें में ही सही मेरी ये तमन्ना पूरी हो गई. ऐसा लग रहा है कि इस सीरीज का मिलना, कुदरत की तरफ से मेरे लिए तोहफे से भी बढ़कर है.'

बता दें कि Esha Gupta का किरदार इसमें इमेज मेकर स्पेशलिस्ट का है, जो बाबाजी को उनके कृत्यों और आश्रम में उनकी पहल को बढ़ावा देने और एक शक्तिशाली धर्मगुरु के रूप में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए है, उनकी शख्सियत को विस्तारित करने के लिये मदद करती है जो बड़े पैमाने पर अपने लोगों और समाज की भलाई के लिए काम करता है. पर क्या ईशा, बाबाजी और उनकी शिक्षाओं को बढ़ावा देने में कामयाब होगी, या वह बाबाजी और उनके कृत्यों का पर्दाफाश करेगी? रोल की तैयारी करते समय ईशा ने चरित्र की मानसिकता और व्यक्तित्व को समझने के लिए अपने एक मित्र से मार्गदर्शन भी लिया था.

प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित, MX Player ओरिजिनल सीरीज Aashram 3 में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष हैं. इस सीरीज के सारे एपिसोड 3 जून 2022 से एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होंगे जो फ्री में देखे जा सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aashram 3, Aashram 3 On MX Player, MX Player, Esha Gupta In Aashram 3, Aashram 3 Release Date, Aashram Season 3 Release Date, Aashram Season 3 Watch Online, Aashram 3 Cast, Aashram Season 3 Release Date In Hindi, Aashram Season 2, Aashram Season 3 Mx Player, Aashram Season 3 Trailer In Hindi, Ashram 3 Release Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com