सरकार की ओर से राहुल गांधी से बातचीत की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी वहां मौजूद हैं और उनसे भी चर्चा हुई है. बातचीत में जो भी मुद्दे उठाए गए हैं, उनकी रिपोर्ट संबंधित स्तर पर पहुंचाई जा रही है. इसका मतलब है कि दोनों पक्षों के बीच संवाद के रास्ते खुले हुए हैं, जो एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है. इस स्थिति का समाधान निकालने के लिए बातचीत की प्रक्रिया जारी है. एक केंद्रीय मंत्री स्तर का प्रतिनिधि मौके पर मौजूद है, जो सीधे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बातचीत कर रहा है. राहुल गांधी की ओर से जो भी बातें रखी गई हैं, उन्हें संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया जा रहा है.