अकाली दल से होगा CM चेहरा, बड़े भाई की होगी भूमिका: अमित शाह

  • 18:49
  • प्रकाशित: नवम्बर 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा मुख्यालय में एनडीए में शिरोमणि अकाली दल के फिर से एनडीए में शामिल होने की घोषणा की. अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है. घोषणा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सभी को गुरु पर्व की बधाई. हमारे राष्ट्रीय साहब के नेतृत्व में आज अभी-अभी एक बैठक हुई है और उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने बैठकर एक फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा का चुनाव भाजपा और अकाली दल दोनों मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल NDA के साथी के रूप में राजनीति में काम करेंगे." 

संबंधित वीडियो