ABVP Delhi Mahasammelan: दिल्ली में एबीवीपी का छात्र महासम्मेलन, कांग्रेस और वामपंथियों पर बोला हमला

  • 0:11
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली में एक विशाल छात्र महासम्मेलन का आयोजन किया. 'अराजकता छोड़ो, लोकतंत्र अपनाओ' के नारे के साथ एबीवीपी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख कमजोर करने का आरोप लगाया. इस सम्मेलन में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), पंजाब यूनिवर्सिटी और जेएनयू सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के निर्वाचित छात्रसंघ प्रतिनिधि और करीब 15 हजार छात्र शामिल हुए.