क्या सरकार आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाएगी? इसे लेकर प्रशासन की ओर से सीधा नोटिस जारी किया गया है. अब सवाल यह है कि क्या आज़म खान और योगी आदित्यनाथ के बीच पुरानी राजनीतिक अदावत एक बार फिर सुर्खियों में है? आज इसी मुद्दे पर 'माइक ऑन' में होगी बड़ी चर्चा.
इसी के साथ बात होगी 'रथ से मिलेगा विजय पथ?' उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं और उससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रथ यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है. क्या अखिलेश यादव इसी रणनीति के जरिए योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं? आज इस पर भी होगी खास चर्चा.
वहीं, 'मॉनसून हंगामा' भी चर्चा का प्रमुख विषय रहेगा. संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है और उससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में सत्र के दौरान किन मुद्दों पर घमासान देखने को मिल सकता है, इस पर भी होगी विस्तार से बात.