मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि (Krishna Janmabhoomi) और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के बीच साधु-संतों की तरफ से 'कार सेवा' (Car Seva) और भव्य धार्मिक अनुष्ठान के आह्वान ने देश का सियासी और धार्मिक पारा गरमा दिया है. एनडीटीवी से खास इंटरव्यू में महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि कांवड़ मेला समाप्त होने के बाद हम मथुरा जाएंगे और वहां भजन-पूजन करेंगे. इस अवसर पर अखिलेश यादव को भी लेकर जाएंगे, क्योंकि आजकल वह भी सनातन की बात करते हैं.' उन्होंने कहा, 'हम मथुरा लड़ाई-झगड़ा करने नहीं जा रहा हैं. हम वहां सिर्फ पूजा करने जा रहे हैं और वहां आने के लिए हम सभी सनातनियों को न्योता देंगे.