150 करोड़ की दौलत के लिए सगे बेटे ने पिता को सरेआम मारी गोली! मोदी नगर में सनसनीखेज वारदात!

  • 2:53
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र के बुढ़ाना गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां हरिओम चौधरी नामक व्यक्ति की कथित तौर पर उनके ही बेटे निखिल ने हत्या कर दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस वारदात के पीछे पैतृक संपत्ति और जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है. मृतक के चचेरे भाई मनीष ने बताया कि पिता और पुत्र के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद चल रहा था. उन्हें घटना की जानकारी फोन के जरिए रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच मिली. बताया जा रहा है कि लंबे समय से चले आ रहे संपत्ति विवाद ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया और बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

संबंधित वीडियो