आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर रामपुर विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है. जांच में पाया गया कि यूनिवर्सिटी के 40 में से सिर्फ 2 भवनों का नक्शा पास है, बाकी 38 कमरे अवैध हैं. जिला पंचायत से भी मंजूरी नहीं ली गई थी. RDA ने 15 दिन का नोटिस दिया है. 15 दिन में खुद अवैध निर्माण न हटाने पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया जाएगा. यूनिवर्सिटी सिंघनखेड़ा में है और RDA क्षेत्र में आती है.