KGMU में नॉन-वेज पर रोक, हॉस्टल-मेस में नहीं मिलेगा मटन-चिकन

  • 9:04
  • प्रकाशित: जुलाई 16, 2026

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), जो करीब 121 साल पुराना देश का प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान है और जिसकी ऑल इंडिया रैंकिंग 8वीं है, इन दिनों अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों या शोध कार्यों की बजाय एक नए फैसले को लेकर चर्चा में है. दरअसल, केजीएमयू प्रशासन ने छात्रों के खान-पान को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के आदेश के अनुसार अब छात्रावासों में छात्र स्वयं नॉन-वेज भोजन नहीं पका सकेंगे. मटन, चिकन, मछली समेत किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन के पकाने और परोसने पर रोक लगा दी गई है. केजीएमयू के चीफ प्रोवोस्ट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन में न तो मांसाहारी भोजन तैयार किया जाएगा और न ही परोसा जाएगा. छात्रों की प्रोटीन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भोजन में शाकाहारी प्रोटीन स्रोतों का उपयोग किया जाएगा.

संबंधित वीडियो