क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मुस्लिम वोट बैंक को लेकर सियासी खींचतान शुरू हो गई है? पहले दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी हुई और अब मुस्लिम समुदाय को प्राथमिकता देने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है.