हम भारतीयों ने ट्रेनों से चुरा लिए 1.27 करोड़ तौलिए और कंबल

  • 7:24
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

आज 'कचहरी' में हम आपके सामने एक ऐसी रिपोर्ट लेकर आए हैं, जो सिर्फ भारतीय रेलवे का आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे समाज का एक ऐसा आईना है जिस पर हम सभी को गंभीरता से मंथन करना चाहिए.
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच भारतीय रेल से 1 करोड़ 27 लाख बेडरोल के आइटम (यानी चादर, तौलिया, तकिए के कवर और कंबल) गायब हो गए हैं. हैरानी की बात यह है कि साल 2022 से 2025 के बीच इन चोरियों में 56% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.