होर्मुज बंद... क्‍या भारत में बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल समेत कई और चीजों के दाम?

  • 9:06
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

ईरान और अमेरिका तनाव के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट पर फिर हमले और नाकाबंदी शुरू हो गई है. 10-12 जुलाई में यहां से गुजरने वाले जहाज 52% घट गए. नतीजा- कच्चा तेल महंगा हो गया है. भारत 88% तेल आयात करता है, जिसमें 40-45% होर्मुज से आता है. 60% LPG भी यहीं से आती है. तेल कंपनियों को एक तिमाही में 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान. सरकार ने 10 रुपये एक्साइज घटाकर राहत दी, पर खजाने पर 1.7 लाख करोड़ रुपये का बोझ बढ़ा है. इसका असर आने वाले दिनों में आम चीजों पर भी पड़ना तय माना जा रहा है. 

संबंधित वीडियो