अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों का शांति समझौता खत्म, क्या फिर दहकेगा मिडल ईस्ट?

  • 6:56
  • प्रकाशित: अगस्त 18, 2026

17 अगस्त को अमेरिका और ईरान के बीच हुआ 60 दिन का ऐतिहासिक अंतरिम समझौता (US Iran Deal) आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और मसूद पेजेश्कियन के बीच 17 जून को हुए इस MoU का मकसद मिडिल ईस्ट में जारी जंग (Middle East Conflict) को रोकना और एक स्थायी परमाणु समझौता (Iran Nuclear Deal) करना था। लेकिन अब यह डील पूरी तरह टूट चुकी है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के पास हथियारों की भारी कमी (US Weapons Shortage) हो गई है और उस पर एक 'फॉरएवर वॉर' (Forever War) में फंसने का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी तरफ ईरान ने जंग जीतने का बड़ा दावा किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फिर से नाकाबंदी शुरू होने से दुनिया भर में बड़े तेल संकट का डर सता रहा है। आखिर इस डील के टूटने का असली मतलब क्या है और दुनिया पर इसका क्या असर होगा? पूरी इनसाइड स्टोरी जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।

संबंधित वीडियो