हॉट टॉपिक : निर्दोष लोगों को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा- मोहसिन रजा

  • 14:40
  • प्रकाशित: दिसम्बर 26, 2019
नागरिकता कानून के तहत हुई हिंसा को लेकर यूपी पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले पर अब राजनीति भी देखने को मिल रही है. यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तहत किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा. अगर किसी ने हिंसा की है तो उसे उसका दंड मिलेगा. हमारी सरकार उससे कोई समझौता नहीं करेगी. हां, मैं इतना जरूरत कह देना चाहता हूं कि हम किसी निर्दोष को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा.

संबंधित वीडियो