राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने आ गए हैं. शिवसेना की बार-बार की धमकियों से तंग आकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि बीजेपी मध्यावधि चुनाव को तैयार है, तो उद्धव ठाकरे ने इसके जवाब में कहा कि मध्यावधि चुनाव के लिए अगर पैसा है तो उसे किसानों को देना चाहिए. मुख्यमंत्री फडणवीस ने ये भी दावा किया किया कि अगर मध्यावधि चुनाव हुआ तो बीजेपी को अकेले बहुमत मिल जाएगा.