सरकारी अधिकारी नहीं कर रहा था ड्यूटी, उद्धव गुट के नेता ने ऑफिस में छोड़ दिये आवारा कुत्‍ते!

  • 6:24
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

नासिक के निफाड में आवारा कुत्तों ने भारी आतंक मचा रखा है, कई छोटे बच्चों और नागरिकों को काटकर गंभीर घायल कर दिया है. नगर पंचायत प्रशासन से लगातार निजात दिलाने की मांग हो रही थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के युवासेना जिला प्रमुख विक्रम रंधवे और नगरसेविका रूपाली रंधवे ने नागरिकों के साथ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सीधे मुख्य अधिकारी CO धीरज भामरे के केबिन की टेबल पर एक आवारा कुत्ता छोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एक तरफ कुत्ते जानलेवा साबित हो रहे हैं, दूसरी तरफ मुख्य अधिकारी केवल टेंडर प्रक्रियाओं में व्यस्त हैं. इसका प्रतीकात्मक विरोध जताने के लिए उन्होंने अधिकारी की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई. रंधवे दंपति ने मुख्य अधिकारी और प्रशासन पर सवालों की झड़ी लगा दी, कार्यालय में कुछ समय तनाव का माहौल बन गया.उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल गणेशोत्सव, नवरात्रि और त्योहारों का समय चल रहा है, इसलिए तुरंत आवारा कुत्तों का बंदोबस्त किया जाए, नहीं तो आंदोलन तेज होगा. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

संबंधित वीडियो