दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. दिशा के पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा है. न्याय के संघर्ष को राजनीतिक साजिश बताने पर नोटिस भेजा गया, 7 दिनों में माफी मांगने की मांग की गई है.
आदित्य ठाकरे ने सीबीआई से क्लीन चिट का दावा किया था, अब सतीश सालियान के वकील बोले मीडिया रिपोर्ट की वजह से झूठ पकड़े गए, 42C बाहर आया, अगर लेना-देना नहीं था तो वहां इंटरवेंशन लगाकर एफिडेविट देकर पिटीशन पर ऑब्जेक्शन क्यों किया? इन्वेस्टिगेशन होने देते, डर किस चीज का था. ये बार-बार लोगों को बेवकूफ बनाने का काम है, अंधभक्त मानते होंगे जिनको बेटी-माता-पिता के लिए संवेदना नहीं, जिनका ईमान सिर्फ पैसा है. अब दूध का दूध पानी का पानी होगा.
दूसरी तरफ आदित्य ठाकरे का बयान भी आया- दिशा से मेरी कोई पहचान नहीं थी, कभी मिला नहीं, जानता नहीं हूं, राजनीतिक मंशा से मेरा नाम जोड़ा गया है, चरित्र हनन के लिए झूठा अभियान चलाया गया है, मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है.