गिरफ्तारी के बाद बोला गैंगस्टर- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला

  • 1:43
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2020
कानपुर पुलिस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को आज सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, वह महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गया था. मंदिर के गार्ड ने उसे पहचान लिया था. पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद विकास दुबे जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वो विकास दुबे है कानपुर वाला. यूपी के 8 पुलिसवालों की हत्या के कथित आरोपी विकास दुबे ने पकड़े जाने के बाद चीखते-चिल्लाते हुए कहा, 'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला. इन्होंने (पुलिस) हमें गिरफ्तार कर लिया है.'

संबंधित वीडियो