भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्लोबल टाइम स्टैंडर्ड को बदलने की एक बड़ी बहस छेड़ दी है. उनका प्रस्ताव है कि दुनिया का समय 'ग्रीनविच मीन टाइम' (GMT) के बजाय उज्जैन के 'महाकाल स्टैंडर्ड टाइम' से तय होना चाहिए. इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर समय का निर्धारण लंदन से ही क्यों होता है, उज्जैन का ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है और क्या वाकई पूरी दुनिया के लिए इस स्टैंडर्ड को बदलना मुमकिन है?