Fox News का बड़ा दावा, आसिम मुनीर ‘Red Flag’, पाकिस्तान पर अमेरिका को शक

  • 10:56
  • प्रकाशित: अप्रैल 21, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका से बातचीत के लिए पाकिस्तान जा सकता है, लेकिन शर्त साफ है—अगर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद आते हैं तभी ईरान बातचीत में शामिल होगा.
वहीं दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक युद्ध विराम का पालन नहीं होता, बातचीत का कोई मतलब नहीं. पाकिस्तान खुद को मध्यस्थ के तौर पर पेश कर रहा है, लेकिन पहले दौर की वार्ता विफल रहने के बाद अब उसकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.


इस बीच अमेरिकी मीडिया और फॉक्स न्यूज ने पाकिस्तान को ‘रेड फ्लैग’ करार देते हुए जनरल आसिम मुनीर को अविश्वसनीय बताया है. इस्लामाबाद के रेड जोन में हाई अलर्ट, अमेरिकी सैन्य विमान, इंटरनेशनल मीडिया की नजरें और पर्दे के पीछे चल रही गुप्त कूटनीति—सब कुछ इस बात पर टिका है कि क्या ईरान वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होगा या नहीं.


आने वाले 48 घंटे बेहद अहम हैं. क्या अमेरिका‑ईरान के बीच स्थायी सीजफायर संभव होगा या फिर मिडिल ईस्ट एक नई जंग की तरफ बढ़ेगा. पूरी कहानी, हर अपडेट और एक्सक्लूसिव डिटेल्स के लिए देखिए NDTV India.

संबंधित वीडियो