BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. करीब सात साल बाद भारत आए शी जिनपिंग और पीएम मोदी की यह मुलाकात कूटनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद, व्यापारिक संबंध, सीधी हवाई सेवाओं की बहाली, आपसी विश्वास बढ़ाने के उपाय और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.