BRICS Summit 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सिर्फ एक कूटनीतिक संबोधन नहीं था, बल्कि बदलती वैश्विक व्यवस्था के लिए भारत का स्पष्ट विजन भी था. मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अब बदलाव को और टाला नहीं जा सकता. साथ ही उन्होंने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और Freedom of Navigation को वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम बताया.