BRICS Summit 2026 में पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किए जाने के सवाल पर इस्लामाबाद की पत्रकार आरज़ू काज़मी ने कहा कि यदि आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, तो पाकिस्तान को भी अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए था. उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान को लेकर बातें हो रही हैं, तो फिर पाकिस्तान की मौजूदगी भी होनी चाहिए थी, ताकि वह भी बता सके कि आज पाकिस्तान भी आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहा है. अगर किसी विशेष देश की ओर इशारा किया जा रहा था, तो उसका नाम भी लिया जा सकता था, लेकिन किसी ने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया."